जम्मू और कश्मीर

Kathua: 17 मई से शुरू होगी सेल्फ-एन्यूमरेशन प्रक्रिया

Admindelhi1
9 May 2026 9:05 AM IST
Kathua: 17 मई से शुरू होगी सेल्फ-एन्यूमरेशन प्रक्रिया
x
"जनगणना प्रक्रिया में डिजिटल पहल की शुरुआत"

कठुआ: जनगणना 2027 को लेकर तैयारियों के तहत डीसी कठुआ एवं प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर राजेश शर्मा ने शुक्रवार को मीडिया ब्रीफिंग कर आम जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

उन्होंने बताया कि 17 मई से 31 मई 2026 तक सेल्फ-एन्यूमरेशन (स्वयं विवरण भरने) की प्रक्रिया चलाई जाएगी जिसमें नागरिक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे। सफल पंजीकरण के बाद प्रत्येक परिवार को एक यूनिक सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी मिलेगी जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा।

डीसी ने कहा कि यह प्रक्रिया पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है जिससे लोग अपनी जानकारी स्वयं और सही तरीके से दर्ज कर सकें।

उन्होंने बताया कि 1 जून से 30 जून 2026 तक जनगणना टीमें घर-घर जाकर सत्यापन और हाउस लिस्टिंग का कार्य करेंगी। उन्होंने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि

जनगणना के दौरान कोई भी अधिकारी ओटीपी की मांग नहीं करेगा इसलिए किसी भी तरह की धोखाधड़ी से सावधान रहें। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जनगणना प्रक्रिया, प्रशिक्षण, प्रचार-प्रसार और समन्वय से जुड़ी तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Next Story