- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Kathua: सड़क सुरक्षा...
Kathua: सड़क सुरक्षा में जिम्मेदारी अहम, कार्रवाई अंतिम कदम : ट्रैफिक पुलिस

कठुआ: राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में रोड सेफ्टी क्लब और ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से “सड़क सुरक्षा की शुरुआत जिम्मेदारी से, कार्रवाई से नहीं” विषय पर रोड सेफ्टी सिम्पोजियम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन और जिम्मेदार सड़क व्यवहार के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में एसएसपी ट्रैफिक रूरल जम्मू फारूक कासर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से युवा दोपहिया वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर जिम्मेदारी से वाहन चलाने की अपील की।
वहीं डीएसपी ट्रैफिक सुनील गुप्ता ने सड़क अनुशासन और सुरक्षित यातायात व्यवहार के महत्व पर प्रकाश डाला। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मनोहर लाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थान जिम्मेदार और जागरूक नागरिक तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सिम्पोजियम में 15 विद्यार्थियों ने भाग लेकर सड़क सुरक्षा, जिम्मेदार ड्राइविंग और यातायात नियमों पर अपने विचार रखे।
प्रतियोगिता में राहुल ठाकुर, सनम शर्मा और अभिषेक ने प्रथम तीन स्थान हासिल किए जिन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डीएसपी ट्रैफिक ने उपस्थित विद्यार्थियों और लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।





