जम्मू और कश्मीर

Kathua: PSA कार्रवाई से तस्कर पर शिकंजा

Admindelhi1
31 March 2026 4:26 PM IST
Kathua: PSA कार्रवाई से तस्कर पर शिकंजा
x
"PSA लागू कर आरोपी को जेल भेजा गया"

कठुआ: जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी व पशु तस्कर को पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जम्मू की कोट भलवाल जेल में बंद किया गया है।

जानकारी के अनुसार एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देशों पर जिला मजिस्ट्रेट कठुआ द्वारा जारी वारंट के तहत अमित कुमार पुत्र थोरू राम निवासी फिंडर आरएस पुरा को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई 29 मार्च को थाना हीरानगर की टीम ने एसएचओ इंस्पेक्टर अमित सांगडा के नेतृत्व में की। आरोपी के खिलाफ पशु तस्करी से जुड़े कई मामले पहले से दर्ज हैं और वह पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पीएसए के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल कोट भलवाल जम्मू भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

Next Story