जम्मू और कश्मीर

Kathua: पुलिस की सतर्कता से 30 पशुओं की जान बची, तस्करी का प्रयास विफल

Admindelhi1
24 Jun 2026 11:07 AM IST
Kathua: पुलिस की सतर्कता से 30 पशुओं की जान बची, तस्करी का प्रयास विफल
x
कठुआ पुलिस ने दो जगहों पर की कार्रवाई, गो-तस्करी नेटवर्क को झटका

कठुआ: जिले में गो-तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कठुआ पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने कुल 30 गोवंश को तस्करों के चंगुल से छुड़ाते हुए दो ट्रकों को जब्त किया जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पहली कार्रवाई में पुलिस चौकी नगरी की टीम ने सैदपुर क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक पीबी08बीजैड-9667 को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक में 12 गोवंश को अमानवीय तरीके से लदा पाया गया। पुलिस ने तुरंत सभी पशुओं को मुक्त कराते हुए चालक शोएब अली निवासी सहारनपुर (यूपी) को गिरफ्तार कर लिया और वाहन जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना कठुआ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दूसरी कार्रवाई थाना राजबाग पुलिस ने चड़वाल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर की। पुलिस को देखकर ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर ट्रक जेके02अीएस-8063 में 18 गोवंश बरामद हुए जिन्हें सुरक्षित छुड़ा लिया गया। वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया और संबंधित मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। कठुआ पुलिस ने कहा है कि गो-तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस तरह की किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या 09858034100 पर दें सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Next Story