जम्मू और कश्मीर

Kathua: कुख्यात नशा तस्कर की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, कार कुर्क

Admindelhi1
21 Aug 2026 6:05 PM IST
Kathua: कुख्यात नशा तस्कर की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, कार कुर्क
x
बिलावर में नशा तस्कर की लाखों की कार पर कार्रवाई, पुलिस ने की कुर्क

कठुआ: नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने बिलावर में एक कुख्यात नशा तस्कर से जुड़ी लाखों रुपये कीमत की कार को कुर्क किया है।

जम्मू-कश्मीर में नए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों के तहत इस तरह की यह पहली कार्रवाई है। कार जेके08क्यू-4484 शबीर शाह निवासी करंडी कलां तहसील मढ़हीन के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस के मुताबिक मामले के दौरान यह वाहन उसके भाई बाग शाह द्वारा नशा तस्करी में इस्तेमाल किया जाता था। बाग शाह के खिलाफ एनडीपीएस मामले में कार्रवाई के साथ उसे पीआईटी-एनडीपीएस के तहत भी हिरासत में लिया गया है और वह वर्तमान में जिला जेल किश्तवाड़ में बंद है। यह कार्रवाई एफआईआर नंबर 56/2026 धारा 8/21/22/29 एनडीपीएस एक्ट थाना बिलावर से संबंधित है।

जांच में वाहन के नशा तस्करी की गतिविधियों में इस्तेमाल होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेएमआईसी बिलावर की अनुमति से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 107 सहपठित धारा 6 के तहत वाहन कुर्क किया।

Next Story