जम्मू और कश्मीर

Kathua: नशा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

Admindelhi1
21 Sept 2026 10:09 AM IST
Kathua: नशा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
x
चिट्टे के साथ पकड़े गए तीन नशा तस्कर

कठुआ: नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब 14 ग्राम चिट्टे के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के नेतृत्व में की गई।

पहले मामले में थाना लखनपुर पुलिस ने 19 सितंबर को एनएचडब्ल्यू मरौली के पास गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार मुराद अली निवासी बरनोटी और बरकत अली निवासी चड़ोग बनी को रोककर तलाशी ली। उनके कब्जे से करीब 11 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इस संबंध में थाना लखनपुर में एफआईआर नंबर 128/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/22/29 में मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे मामले में थाना कठुआ पुलिस ने कठुआ शहर क्षेत्र में गश्त के दौरान रोहित शर्मा निवासी कृष्णा कॉलोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 3 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया। इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 469/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में जांच जारी है।

Next Story