जम्मू और कश्मीर

Kathua: नशा तस्करी पर पुलिस का एक्शन, चिट्टा बरामद, तस्कर पुलिस गिरफ्त में

Admindelhi1
11 July 2026 5:43 PM IST
Kathua: नशा तस्करी पर पुलिस का एक्शन, चिट्टा बरामद, तस्कर पुलिस गिरफ्त में
x
नशा तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

कठुआ: नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कठुआ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष नाका लगाकर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पीबी35एआर-5398 को रोका। तलाशी के दौरान चालक मोहम्मद रफी पुत्र नूर मोहम्मद निवासी कंडीला तहसील बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब के कब्जे से प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ थाना कठुआ में एफआईआर संख्या 346/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Next Story