जम्मू और कश्मीर

Kathua: पुलिस ने 7.67 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को पकड़ा

Admindelhi1
29 Oct 2025 4:00 PM IST
Kathua: पुलिस ने 7.67 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को पकड़ा
x

कठुआ: एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा-आईपीएस’ के समग्र पर्यवेक्षण में कठुआ पुलिस ने थाना हीरानगर के दियालाचक क्षेत्र में 7.67 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके वाहन को जब्त कर लिया है।

जनकारी के अनुसार थाना हीरानगर की एक पुलिस टीम ने संदिग्ध आवाजाही और अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दियालाचक क्षेत्र के लिंक रोड तरनाह के पास एक नियमित नाका लगाया। नाका ड्यूटी के दौरान पुलिस दल ने मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को जांच के लिए रोका।

जांच के दौरान उनके कब्जे से 7.67 ग्राम हेरोइन चिट्टा जैसा पदार्थ बरामद किया गया। जिसके बाद नशीले पदार्थ के साथ दोनों को हिरासत में ले लिया गया। युवकों की पहचान मनीष सिंह पुत्र कमल सिंह, सबदीप सिंह पुत्र शंकर सिंह, दोनों निवासी करयारा तहसील हीरानगर के रूप में हुई है। तदनुसार थाना हीरानगर में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/22/29 के तहत एफआईआर 149/2025 दर्ज की गई जबकि आगे की जांच जारी है।

Next Story