जम्मू और कश्मीर

Kathua: पुलिस ने 11 लाख के सोने के गहनों के साथ आरोपी को पकड़ा

Admindelhi1
29 Jun 2026 10:52 AM IST
Kathua: पुलिस ने 11 लाख के सोने के गहनों के साथ आरोपी को पकड़ा
x
लाखों के आभूषण बरामद, आरोपी गिरफ्तार

कठुआ: कठुआ पुलिस ने मल्हार थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 11 लाख के चोरी हुए सोने के गहने बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार मामला एफआईआर संख्या 11/2026 धारा 305/331(3) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण और मानव खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी रुस्तम सहराब उर्फ फिना निवासी भूंड बसोहली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी के गहने बरामद किए गए। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस के निर्देशन में थाना मल्हार की टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

Next Story