जम्मू और कश्मीर

Kathua: 7 ग्राम चिट्टे सहित एक तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Admindelhi1
9 Jun 2026 6:08 PM IST
Kathua: 7 ग्राम चिट्टे सहित एक तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा
x
पुलिस ने चिट्टा तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा

कठुआ: नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने करीब 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित शिव मंदिर मग्गर खड्ड के पास की गई।

जानकारी के अनुसार विश्वसनीय स्रोत से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे स्थित शिव मंदिर मग्गर खड्ड के समीप विशेष नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई जिसकी पहचान साहिल शर्मा पुत्र प्रेम कुमार निवासी वार्ड नंबर 10 कठुआ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 7 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली सामग्री बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ को मौके पर ही जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में थाना लखनपुर में एफआईआर संख्या 60/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/22 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह पूरी कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा (आईपीएस) के समग्र पर्यवेक्षण में की गई। कठुआ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को 112 या 9858034100 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Next Story