जम्मू और कश्मीर

Kathua: चिट्टा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

Admindelhi1
11 Sept 2026 2:56 PM IST
Kathua: चिट्टा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
x
नगरी में नशा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

कठुआ: नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने नगरी क्षेत्र में करीब 18 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस की देखरेख में की।

जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर नगरी क्षेत्र में नाका लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में पैदल जा रहे लियाकत अली निवासी जराई जिला कठुआ को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 18 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 451/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Next Story