जम्मू और कश्मीर

कठुआ: पीएमओ डॉ जितेंद्र सिंह ने जम्मू कश्मीर के संस्थापक डोगरा शासक महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

Admin Delhi 1
20 March 2022 4:56 PM GMT
कठुआ: पीएमओ डॉ जितेंद्र सिंह ने जम्मू कश्मीर के संस्थापक डोगरा शासक महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
x

जम्मू एंड कश्मीर स्पेशल न्यूज़: जम्मू कश्मीर के संस्थापक डोगरा शासक महाराजा गुलाब सिंह की 40 फुट विशाल प्रतिमा का अनावरण रविवार को केंद्रीय मंत्री पीएमओ डॉ जितेंद्र सिंह ने किया। महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों में अटकलों का बाजार गर्म था लेकिन रविवार को इन सब को दरकिनार करते हुए जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में प्रतिमा का अनावरण कर दिया गया। इस अवसर पर प्रवेश द्वार लखनपुर में नए टोल पोस्ट पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पीएमओ डॉ जितेंद्र सिंह सहित महाराजा गुलाब सिंह के परिवार से अजातशत्रु सिंह सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

दोपहर 12 बजे के करीब डॉ जितेंद्र सिंह राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते हटली मोड़ के पास पहुंचे, जहां पर भाजपा युवा नेता गौरव शर्मा ने एक विशाल मोटरसाइकिल रैली के रूप में उनका स्वागत किया। मगर खड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक डॉ जितेंद्र सिंह महिंद्रा वाहन जोकि फूलों से सजाया हुआ था उस में बैठकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। रैली में युवाओं ने महाराजा गुलाब सिंह अमर रहे, डॉ जितेंद्र सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। वही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रतिमा का उद्घाटन किया। इसी बीच कार्यक्रम स्थल पर डोगरा संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डोगरी गीतों के मशहूर गायकार राम ने लोकगीत गाकर दर्शकों समां बांदा। प्रतिमा की ऊंचाई करीब 40 फुट थी इसके लिए क्रेन के पर बैठकर लखनपुर के पूर्व मुंसिपल कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा सीटू और जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू ने क्रेन पर चढ़कर प्रतिमा से ऊपर से पर्दा हटा दिया और भारत माता की जय, महाराजा गुलाब सिंह अमर रहे के नारे लगाए। इसी के साथ साथ आसमान से फूल भी बरसाए गए।


इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने महाराजा की मूर्ती बनाने वाले मशहूर मूर्तिकार रविंद्र जमवाल को सम्मानित किया। इसी के साथ साथ जिन लोगों ने इस में अपना योगदान दिया था उन्हें सब को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम स्थल पर बैठी जनता को संबोधित करते हुए रविंद्र शर्मा सीटू ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत गर्व है कि उनके कार्यकाल में जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा लगाई गई। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद जनता को संबोधित करते हुए पीएमओ डॉ जितेंद्र सिंह ने सबसे पहले मुंसिपल कमेटी लखनपुर के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र शर्मा और उनकी टीम को शुभकामनाएं दी, जिन्होंने प्रतिमा को लगाने के लिए दिन रात एक कर दिया। उन्होंने कहा कि डोगरा शासक महाराजा गुलाब सिंह ने 75 हजार रुपए देकर जम्मू कश्मीर रियासत को बनाया था, आज बहुत गर्व की बात है कि प्रदेश के प्रवेश द्वार पर उनकी याद में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कई सरकारें आई, लेकिन किसी ने भी डोगरा शासक की प्रतिमा को लगाने और डोगरों की संस्कृति को उजागर करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्र शासित प्रदेश ने इसका बीड़ा उठाया और इसे आज कर दिखाया।

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द लखनपुर में मूर्ति स्थल के पास एक हाईवे विलेज बनाया जाएगा जहां पर बाहरी राज्य के लोग जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेंगे तो उनके जलपान और उनको रुकने के लिए यहां पर पूरी सुविधाएं दी जाएंगी ताकि डोगरा शासक महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा को देखें और उनकी जीवनी पढ़े और उन्हें भी पता चल सके कि डोगरा शासक कौन थे किस प्रकार उन्होंने जम्मू कश्मीर रियासत को बसाया। इस अवसर पर जिला विकास परिषद के अध्यक्ष महान सिंह, एमसी कठुआ के अध्यक्ष नरेश शर्मा, डीसी कठुआ राहुल यादव, एसएसपी कठुआ आर.सी कोतवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम के अंत में विशाल डोगरी लंगर का भी आयोजन किया गया।

Next Story