- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Kathua: जिला स्तरीय...
जम्मू और कश्मीर
Kathua: जिला स्तरीय अंडर-19 बालिका प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Admindelhi1
25 Aug 2026 11:42 AM IST

x
अंडर-19 बालिका प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न जोन की टीमें मैदान में
कठुआ: जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग कठुआ की ओर से अंडर-19 बालिकाओं की अंतर-जोन जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को कठुआ में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन युवा सेवा एवं खेल विभाग के महानिदेशक जम्मू-कश्मीर के मार्गदर्शन तथा जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न जोन की बालिका खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो और बैडमिंटन में उत्साह के साथ भाग ले रही हैं।
पहले दिन कबड्डी में जोन लखनपुर ने 11 अंकों से जीत दर्ज की जबकि वॉलीबॉल में जोन मल्हार ने जोन हीरानगर को 2-0 सेट से हराया। खो-खो में लखनपुर ने हीरानगर को 7 अंकों से पराजित किया। वहीं बैडमिंटन में जोन कठुआ ने 2-0 गेम से मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में विजेता टीमें आगे के चरण में प्रवेश करेंगी।
Tagsकठुआजिला स्तरीय अंडर-19बालिका प्रतियोगिताखिलाड़ियोंदमKathuaDistrict Level Under-19 Girls CompetitionPlayersStrengthजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





