जम्मू और कश्मीर

Kathua: स्पीडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Admindelhi1
19 Sept 2026 4:23 PM IST
Kathua: स्पीडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
x
स्पीडबॉल में चार खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण

कठुआ: मिनर्वा पब्लिक स्कूल कठुआ में विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्पीडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी गति, चुस्ती, समन्वय और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित किया गया।

जूनियर वर्ग के लड़कों में आर्यन सिंह ने स्वर्ण, अंकुश ने रजत और समरजीत ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में पूर्वी राजपूत ने स्वर्ण, नैना ने रजत और पूर्वी भगत ने कांस्य पदक जीता। सीनियर वर्ग के लड़कों में आहिल खान ने स्वर्ण, निस्वार्थ ने रजत और माणिक शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

वहीं लड़कियों के वर्ग में गुनिका महाजन ने स्वर्ण, मृदुला शर्मा ने रजत और तान्या राजपूत ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उन्हें खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

Next Story