जम्मू और कश्मीर

Kathua: पंचायत मतदाता सूची जागरूकता अभियान, स्वीप वैन ने शुरू किया सफर

Admindelhi1
1 April 2026 1:06 PM IST
Kathua: पंचायत मतदाता सूची जागरूकता अभियान, स्वीप वैन ने शुरू किया सफर
x

कठुआ: जिला निर्वाचन अधिकारी (डीसी) कठुआ राजेश शर्मा ने मंगलवार को पंचायत मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु स्वीप वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा 27 मार्च से 29 अप्रैल 2026 तक पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। चार लगातार सप्ताहांत (शनिवार-रविवार) में सभी पंचायतों में कुल 8 विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां मतदाता पंजीकरण और संशोधन की सुविधा उपलब्ध होगी। डीईओ ने कहा कि पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए फील्ड स्टाफ द्वारा घर-घर अभियान भी चलाया जाएगा जिसमें नाम जोड़ने, हटाने, सुधार और स्थानांतरण से संबंधित कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने आम जनता, विशेषकर नए मतदाताओं से अपील की कि वे 1 अप्रैल 2026 की पात्रता तिथि के अनुसार अपना नाम दर्ज कराएं और विशेष शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लें। साथ ही स्पष्ट किया कि पंचायत मतदाता सूची, विधानसभा मतदाता सूची से अलग होती है, इसलिए नागरिक अपनी अलग से जांच अवश्य करें। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी कठुआ नागेश सिंह सहित चुनाव शाखा के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Next Story