जम्मू और कश्मीर

Kathua: ऑल इंडिया बार एग्जाम पास कर नितिन खजूरिया ने रचा कीर्तिमान

Admindelhi1
20 July 2026 12:01 PM IST
Kathua: ऑल इंडिया बार एग्जाम पास कर नितिन खजूरिया ने रचा कीर्तिमान
x
ऑल इंडिया बार परीक्षा में सफलता, जिले का नाम किया रोशन

कठुआ: कठुआ के युवा अधिवक्ता नितिन खजूरिया ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा अधिवक्ताओं के लिए अनिवार्य होती है जिसके बाद उन्हें देशभर की अदालतों में वकालत करने का प्रमाणपत्र प्राप्त होता है।

नितिन खजूरिया वर्तमान में जिला एवं सत्र न्यायालय कठुआ तथा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनकी इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और कानूनी ज्ञान का परिणाम माना जा रहा है। बार एसोसिएशन कठुआ ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता क्षेत्र के युवा कानून छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी है।

Next Story