जम्मू और कश्मीर

Kathua: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से जीएमसी कठुआ में असर

Admindelhi1
11 Sept 2026 11:33 AM IST
Kathua: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से जीएमसी कठुआ में असर
x
जीएमसी कठुआ में एनएचएम कर्मियों का विरोध प्रदर्शन जारी

कठुआ: समान काम के लिए समान वेतन समेत लंबित मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने वीरवार को भी जीएमसी कठुआ में 72 घंटे की हड़ताल जारी रखी। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और यूटी प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए अपनी मांगों पर जल्द ठोस फैसला लेने की मांग की।

एनएचएम कर्मचारियों ने कहा कि वे कई वर्षों से अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष और हड़ताल करते आ रहे हैं लेकिन अब तक सरकार और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कर्मचारियों ने कहा कि जीएमसी में उनसे नियमित कर्मचारियों की तरह पूरा काम और सेवाएं ली जा रही हैं लेकिन जब उनके अधिकारों और वेतन की बात आती है तो उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने सरकार को मांगों पर निर्णय लेने के लिए दो माह का समय दिया था लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल 72 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया गया है। यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो हड़ताल को आगे भी जारी रखा जाएगा।

Next Story