जम्मू और कश्मीर

Kathua: 20 से अधिक गांवों को मिलेगी बड़ी राहत, कॉजवे को हरी झंडी

Admindelhi1
3 Aug 2026 9:47 AM IST
Kathua: 20 से अधिक गांवों को मिलेगी बड़ी राहत, कॉजवे को हरी झंडी
x
वेंटेड कॉजवे निर्माण को मंजूरी, गांवों को मिलेगा बेहतर संपर्क

कठुआ: कठुआ विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ी सौगात के रूप में मरोली से टारड़ा (गौशाला मार्ग) तक वेंटेड कॉजवे निर्माण को मंजूरी मिल गई है। लंबे समय से लंबित इस मांग के पूरा होने से इलाके में खुशी की लहर है।

इस परियोजना में मग्गर खड्ड पर 140 मीटर स्पैन का वेंटेड कॉजवे बनाया जाएगा जो मरोली से टारड़ा गांव को गौशाला के पास दोनों ओर से जोड़ेगा। इस कार्य की अनुमानित लागत 5 करोड़ रुपये तय की गई है जबकि चालू वित्त वर्ष के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर जारी भी कर दी गई है। इस परियोजना के पूरा होने से 20 से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर बरसात के दिनों में जहां आवागमन बाधित रहता था वहां अब सुगम यातायात सुनिश्चित होगा। साथ ही ग्रामीण कठुआ में कनेक्टिविटी मजबूत होने से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

स्थानीय लोगों ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की मंजूरी पर खुशी जताते हुए कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि उनके प्रयासों से वर्षों पुरानी मांग पूरी हो पाई है जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। यह परियोजना कठुआ के समग्र विकास और बेहतर आधारभूत ढांचे की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Next Story