जम्मू और कश्मीर

Kathua: जनता के बीच पहुंचे विधायक डॉ. भारत भूषण, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

Admindelhi1
16 July 2026 3:17 PM IST
Kathua: जनता के बीच पहुंचे विधायक डॉ. भारत भूषण, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
x
विधायक डॉ. भारत भूषण ने जवाहर नगर पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनीं

कठुआ: कठुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. भारत भूषण ने बुधवार को शहर के वार्ड नंबर-1 जवाहर नगर का विस्तृत दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने पॉश इलाके की सभी पांच गलियों का मौके पर निरीक्षण किया और नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों व वार्ड प्रतिनिधियों से सीधे संवाद स्थापित किया।

दौरे के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, नाली व्यवस्था, सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल आपूर्ति सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। डॉ. भारत भूषण ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि सभी वास्तविक समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और विधायक के साथ क्षेत्र का दौरा किया।

स्थानीय लोगों ने विधायक द्वारा खुद मौके पर पहुंचकर समस्याएं सुनने और त्वरित समाधान का आश्वासन देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। दौरे के अंत में विधायक ने नगर परिषद कठुआ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट तुरंत लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अनावश्यक विद्युत पोलों को हटाने के मुद्दे को जेपीडीसीएल कठुआ के कार्यकारी अभियंता के समक्ष उठाने का भी आश्वासन दिया।

Next Story