जम्मू और कश्मीर

Kathua: अवैध लकड़ी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक पकड़ा गया

Admindelhi1
7 March 2026 9:33 PM IST
Kathua: अवैध लकड़ी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक पकड़ा गया
x

कठुआ: जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बसंतपुर क्षेत्र में करीब 45 क्विंटल जलाऊ लकड़ी से भरा एक ट्रक जब्त किया गया है।

वन विभाग कठुआ और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग कठुआ और पुलिस पोस्ट बसंतपुर की टीम ने संयुक्त नाका जांच के दौरान ट्रक नंबर जेके08आर-4558 को रोका जिसमें बड़ी मात्रा में जलाऊ लकड़ी लदी हुई थी। जांच के बाद वन विभाग कठुआ की टीम ने ट्रक सहित करीब 45 क्विंटल लकड़ी को कब्जे में लेकर बसंतपुर पुलिस पोस्ट को सौंपा।

यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा और डीएफओ कठुआ अंकित सिन्हा के समग्र पर्यवेक्षण में की गई। मामला वन विभाग से संबंधित होने के कारण ट्रक और लकड़ी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग कठुआ के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

Next Story