- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Kathua: नन्हे...
जम्मू और कश्मीर
Kathua: नन्हे राधा-कृष्ण ने बांधा समां, बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी
Admindelhi1
3 Sept 2026 10:56 AM IST

x
जन्माष्टमी पर बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर पेश कीं आकर्षक प्रस्तुतियां
कठुआ: बचपन प्ले स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में नजर आए जिससे विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा।
बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और बाल लीलाओं पर आधारित सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों से भी परिचित करवाया गया।
स्कूल की निदेशक मनीषा गुप्ता ने बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार जताया।
कार्यक्रम का आयोजन समन्वयक मोनिका शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। जन्माष्टमी समारोह का समापन श्रीकृष्ण के प्रेम, करुणा और धर्म के संदेश के साथ हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में हुआ।
Tagsकठुआनन्हे राधा-कृष्णबांधा समांबचपनप्ले स्कूलधूमधामजन्माष्टमीKathualittle Radha and Krishnaa grand celebrationchildhoodplay schoolfanfareJanmashtamiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





