जम्मू और कश्मीर

Kathua: छापेमारी में बड़ी मात्रा में देसी शराब बरामद

Admindelhi1
13 May 2026 11:52 AM IST
Kathua: छापेमारी में बड़ी मात्रा में देसी शराब बरामद
x

कठुआ: नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगरी क्षेत्र से करीब 20 लीटर अवैध देसी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में पुलिस पोस्ट नगरी (थाना कठुआ) की टीम ने नगरी क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दीपक कुमार पुत्र साखी निवासी बुधी तहसील व जिला कठुआ को गिरफ्तार किया गया जो अवैध रूप से देसी शराब बनाने और बेचने का आदी बताया गया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 20 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर संख्या 233/2026 धारा 48(ए) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध धंधों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Story