जम्मू और कश्मीर

Kathua: अवैध खनन के खिलाफ कठुआ पुलिस का बड़ा अभियान, 11 वाहन जब्त

Admindelhi1
13 July 2026 3:21 PM IST
Kathua: अवैध खनन के खिलाफ कठुआ पुलिस का बड़ा अभियान, 11 वाहन जब्त
x
अवैध खनन पर पुलिस का प्रहार, 11 वाहनों पर कार्रवाई

कठुआ: अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा आईपीएस के समग्र पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस थाना लखनपुर के अधिकार क्षेत्र में कीढ़ियां क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 10 वाहनों को पकड़ा जिनमें 7 डंपर और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। ये सभी वाहन बिना वैध अनुमति और ए-फॉर्म के निर्माण सामग्री की ढुलाई करते पाए गए। यह कार्रवाई एसएचओ थाना लखनपुर के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कठुआ और डीएसपी डीएआर कठुआ की निगरानी में की गई। इसके अलावा एक अन्य कार्रवाई में थाना कठुआ पुलिस ने बेढ़ियां पत्तन क्षेत्र से एक डंपर को अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर जब्त किया।

यह कार्रवाई एसएचओ थाना कठुआ द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कठुआ और डीएसपी मुख्यालय कठुआ के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस द्वारा जब्त किए गए सभी 11 वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ के सुपुर्द कर दिया गया है।

Next Story