जम्मू और कश्मीर

Kathua: कठुआ पुलिस ने अवैध लाहन नष्ट किया

Admindelhi1
6 Nov 2025 5:01 PM IST
Kathua: कठुआ पुलिस ने अवैध लाहन नष्ट किया
x

कठुआ: अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के नेतृत्व में घाटी पुलिस पोस्ट के अधिकार क्षेत्र चंग और कठुआ थाना क्षेत्र के आसपास के इलाकों में छापेमारी कर लगभग 1200 लीटर लाहन नष्ट की और अवैध शराब (देसी) बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मौके पर जब्त किए गए।

जानकारी के अनुसासर डीएसपी मुख्यालय कठुआ रविंदर सिंह की कड़ी निगरानी में घाटी पोस्ट प्रभारी रजत कोतवाल के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने घाटी पुलिस पोस्ट के चंग और आसपास के इलाकों में छापेमारी की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगभग 1200 लीटर लाहन नष्ट की और साथ ही अवैध शराब के निर्माण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अस्थायी उत्पादन इकाइयों को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया और आगे की जांच जारी है। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने कहा कि जिले में नशीली दवाओं और शराब की समस्या को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिन अन्य इलाकों में ऐसी अवैध गतिविधियाँ चल रही हैं, वहाँ भी छापेमारी की जाएगी। एसएसपी कठुआ ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त सभी लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इलाके के लोगों से अपील की कि वे आगे आएं और ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी 100 या 9858034100 पर डायल करके पुलिस के साथ साझा करें।

Next Story