जम्मू और कश्मीर

Kathua: 305 कनेक्शनों की जांच में खुली बिजली चोरी की पोल, 27 मामले पकड़े

Admindelhi1
3 Sept 2026 10:35 AM IST
Kathua: 305 कनेक्शनों की जांच में खुली बिजली चोरी की पोल, 27 मामले पकड़े
x
बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, पीडीडी ने 27 अवैध कनेक्शन पकड़े

कठुआ: बिजली विभाग ने बिजली चोरी और अनियमित कनेक्शनों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए पिछले दो सप्ताह से नगरी से लेकर नक्कियां, नडोलियां, एरमा, सैदपुर, बडाला और हटली मोड़ तक विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान विभागीय टीमों ने करीब 305 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शनों की जांच की।

जांच के दौरान 27 कनेक्शन अवैध पाए गए जबकि कई अन्य मामलों में भी अनियमितताएं सामने आईं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कनेक्शनों को मौके पर ही काट दिया गया और 29 उपभोक्ताओं पर जुर्माना भी लगाया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। अभियान एक्सईएन पीडीडी मोहम्मद शफी और एईई यशपाल के निर्देशन में चलाया गया जबकि निरीक्षण टीम में जगजीत सिंह, दिनेश सिंह, सुरजीत सिंह, संदीप गुप्ता और जोगिंदर लाल शामिल रहे। एक्सईएन पीडीडी मोहम्मद शफी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे बिजली के वैध कनेक्शन लें और अपनी वास्तविक जरूरत के अनुसार स्वीकृत लोड को संशोधित करवाएं। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी मामले को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। निरीक्षण अभियान पीडीडी अधिकारियों के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है।

Next Story