- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Kathua: हीरानगर सेक्टर...
जम्मू और कश्मीर
Kathua: हीरानगर सेक्टर में घुसपैठिए के मंसूबे नाकाम, बीएसएफ की मुस्तैदी रंग लाई
Admindelhi1
13 July 2026 3:59 PM IST

x
हीरानगर सीमा पर घुसपैठिया खदेड़ा, बीएसएफ ने की चेतावनी फायरिंग
कठुआ: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की एक कोशिश को सीमा सुरक्षा बल ने नाकाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार हीरानगर सेक्टर के बोबिया इलाके में रविवार शाम बीएसएफ जवानों ने सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों ने घुसपैठिए को ललकारा लेकिन वह आगे बढ़ता रहा। स्थिति को भांपते हुए बीएसएफ ने चेतावनी स्वरूप फायरिंग की। फायरिंग के बाद घुसपैठिया घबराकर वापस अंतरराष्ट्रीय सीमा पार पाकिस्तान की ओर भाग गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इलाके में कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रोका जा सके।
Tagsकठुआहीरानगर सेक्टरघुसपैठिएमंसूबेनाकामबीएसएफमुस्तैदी रंगKathuaHiranagar SectorinfiltratorsplansfailedBSFalertnessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





