- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Kathua: चोरी के दो...
जम्मू और कश्मीर
Kathua: चोरी के दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख की संपत्ति बरामद
Admindelhi1
15 Sept 2026 10:59 AM IST

x
कार-बाइक समेत चोरी का सामान बरामद, चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
कठुआ: कठुआ पुलिस ने एसएसपी मोहिता शर्मा की निगरानी में चोरी के दो मामलों को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब तीन लाख रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की है।
जानकारी के अनुसार थाना कठुआ में दर्ज पहले मामले में तीन आरोपियों रांझा, मशूम अली और नजीर हुसैन को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर करीब 2.60 लाख रुपये की एक क्यूब टेस्टिंग मशीन, मारुति सुजुकी कार, गैस सिलेंडर और वॉल फैन बरामद किए गए। वहीं ड्रीम लैंड पार्क के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में पुलिस ने आशीक अली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली। दोनों मामलों को तकनीकी विश्लेषण और मानव खुफिया तंत्र की मदद से सुलझाया गया। कार्रवाई थाना कठुआ की टीम ने एसएचओ के नेतृत्व में की।
Next Story





