जम्मू और कश्मीर

Kathua: एफसी यूके का दमदार प्रदर्शन, शैडो स्ट्राइकर्स 5-0 से परास्त

Admindelhi1
18 Sept 2026 12:52 PM IST
Kathua: एफसी यूके का दमदार प्रदर्शन, शैडो स्ट्राइकर्स 5-0 से परास्त
x
5-0 से जीता एफसी यूके, शैडो स्ट्राइकर्स को मिली हार

कठुआ: कठुआ फुटबॉल लीग-2026 के तहत वीरवार को जीडीसी कठुआ के स्पोर्ट्स ग्राउंड में दो मुकाबले खेले गए। जिला प्रशासन कठुआ की ओर से नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित लीग में युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

पहले मुकाबले में डीपीएस और खेलो इंडिया के बीच मुकाबला गोलरहित 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल के साथ खेलते हुए एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर कई प्रयास किए लेकिन पूरे मैच के दौरान कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दूसरे मुकाबले में एफसी यूके ने शैडो स्ट्राइकर्स पर 5-0 की शानदार जीत दर्ज की।

एफसी यूके की ओर से नवनीत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई जबकि फिगो ने दो गोल दागकर टीम की जीत को 5-0 से पक्का किया। लीग के मुकाबलों में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है। जिला प्रशासन द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित यह फुटबॉल लीग युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों की ओर लगाने का मंच प्रदान कर रही है।

Next Story