जम्मू और कश्मीर

Kathua: वंदे मातरम् आयोजन में महानपुर में उमड़ा उत्साह

Admindelhi1
26 March 2026 12:52 AM IST
Kathua: वंदे मातरम् आयोजन में महानपुर में उमड़ा उत्साह
x

कठुआ: गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज महानपुर में ‘वंदे मातरम्’ (फेज 3) के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन देशभक्ति के उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सपना देवी द्वारा प्राचार्य डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों व स्टाफ ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का पाठ किया, जिसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति और एकता का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में 40 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कॉलेज के कई प्राध्यापक मौजूद रहे, जिनमें प्रो. (डॉ.) मोहिंदर नाथ शर्मा, निशा कुमारी, प्रो. बिंटी शर्मा, डॉ. रुपाली जसरोतिया, डॉ. रेनू बाला, डॉ. मीनू शर्मा, अंबिका, प्रो. शीतल शर्मा, प्रो. नमिता ट्रोगिया और प्रो. रीख ठाकुर शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन भी डॉ. सपना देवी ने किया।

Next Story