- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Kathua: नशे के तस्करों...
जम्मू और कश्मीर
Kathua: नशे के तस्करों की अब खैर नहीं, 70 से अधिक की कुंडली तैयार, घर-संपत्ति पर बुलडोजर चलेगा"
nidhi
7 May 2026 3:49 PM IST

x
घर-संपत्ति पर बुलडोजर
Kathua: जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। 70 से अधिक नशा तस्करों की कुंडली तैयार की गई है, जिनकी संपत्तियां जब्त करने, नशे की कमाई से बनाए घर तोड़ने और पीएसए तक लगाने की कार्रवाई होगी। कठुआ में नशा बेचने और खरीदने के 7 हाटस्पाट भी चिन्हित किए गए हैं जो पुलिस के राडार पर हैं। क्योंकि इन सभी हाटस्पाट पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। इनमें हीरानगर और लखनपुर मुख्य रूप से शामिल हैं।
यहीं पर प्रभावी कार्रवाई भी होगी। इसके अलावा पुलिस ने नशा तस्करों के ड्राइविंग लाइसेंस रद करने की भी योजना बनाई है। कठुआ के नशा तस्करों के लाइसेंस रद करने के लिए आरटीओ कठुआ को सिफारिश की गई है, जबकि अन्य जिलों और अन्य राज्यों के तस्करों की सूची संबंधित आरटीओ को सौंपी गई है।
एक वर्ष में 100 युवाओं की मौत का दावा
जिस पर कार्रवाई करते हुए कठुआ आरटीओ ने 4 तस्करों के लाइसेंस लंबित कर दिए हैं, जबकि दो के रद कर दिए हैं। बता दें कि कठुआ के लखनपुर को नशा तस्करी का एपिक सेंटर बनने और कठुआ में नशे की वजह से एक वर्ष में 100 युवाओं की मौत का दावा कठुआ के विधायक भारत भूषण विधानसभा में कर चुके हैं, जबकि उपराज्यपाल के 100 दिन नशा मुक्त अभियान के तहत नशे को जड़ से मिटाने के दबाव में भी पुलिस हरकत में है।
बीते दस दिन में पुलिस की ओर से नशीली दवा बेचने वाली कई दुकानों पर दबिश की गई है। एक दर्जन दुकानें पूरे जिले में सील भी की गई है। अब पुलिस इससे भी बड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस ने कठुआ में नशा बेचने वाले स्थानीय, बाहरी और दूसरे राज्यों के तस्करों की पहचान कर उनकी सूची तैयार कर ली है।
कठुआ: कठुआ जिले के नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के मेंटर एवं प्रदेश के वित्तीय आयुक्त अनिल सिंह ने बुधवार को अभियान के तहत हो रही कार्रवाई की समीक्षा की। डीसी दफ्तर पहुंचे सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सिर्फ नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करना ही नहीं है, बल्कि समाज से इस बुराई को खत्म करने के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता, पुनर्वास समर्थन और मजबूत सामुदायिक भागीदारी भी पैदा करना है।
इससे पहले डीसी कठुआ ने बैठक में बताया कि जिले में एक बहु विभागीय एक्शन प्लान शुरू किया गया है, जिसमें सार्वजनिक पहुंच, वकालत अभियान, लागू करने के तरीके और नशे के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए समुदाय को जोड़ने पर ध्यान केंद्रित करना है।
बताया गया कि अब तक जिले में 1325 नशा विरोधी गतिविधियां की गई हैं, जिसमें हर तरह के 6,95,565 लोगों ने हिस्सा लिया है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि कठुआ के जीएमसी में एक सेंटर भी स्थापित किया गया है, जहां पर नशे की लत में जकड़े युवाओं का उपचार किया जा रहा है।
Tagsकठुआनशे का कारोबारखैर नहीं70 से अधिक तस्कर की कुंडली तैयारघर-संपत्तिबुलडोजरKathuadrug tradeno mercyhoroscope of more than 70 smugglers preparedhouse-propertybulldozerJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





