जम्मू और कश्मीर

Kathua: सूखे से जूझ रहे कठुआ को मिली बड़ी राहत

Admindelhi1
24 April 2026 12:22 PM IST
Kathua: सूखे से जूझ रहे कठुआ को मिली बड़ी राहत
x
"कठुआ में जल संकट से मिली राहत"

कठुआ: जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जल शक्ति (सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण) विभाग जम्मू द्वारा स्थायी मरम्मत कार्य पूरे करने के बाद बुधवार चकुंदर फीडर से कठुआ नहर में सफलतापूर्वक पानी छोड़ा गया।

कठुआ नहर जो जगतपुर स्थित चकुंदर फीडर के माध्यम से कश्मीर नहर से निकलती है, लगभग 8463 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई करती है। यह नहर सहार खड्ड और रावी नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे पहले विभाग ने 7 अक्टूबर 2025 को अस्थायी बहाली कार्य पूरा कर लिया था, जिससे खड़ी खरीफ फसलों की अंतिम सिंचाई और रबी सीजन की जरूरतों को पूरा किया जा सका था। इससे किसानों को तत्काल राहत मिली थी। इसके बाद विभाग ने नहर की स्थायी बहाली के लिए व्यापक कार्य किए, जिनमें क्षतिग्रस्त तटबंधों को मजबूत करना और सायफन की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध शामिल रहे, ताकि भविष्य में नहर प्रणाली सुरक्षित और स्थिर बनी रहे।

अब स्थायी कार्य पूरे होने के साथ ही नहर पूरी क्षमता के साथ संचालित हो गई है, जिससे आगामी खरीफ सीजन में किसानों को निर्बाध और सुनिश्चित सिंचाई सुविधा मिलेगी। यह उपलब्धि जल शक्ति विभाग के सतत प्रयासों और मंत्री जावेद अहमद राणा तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव शालीन काबरा के मार्गदर्शन में संभव हो पाई है। नहर की समय पर बहाली से क्षेत्र में कृषि

गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और किसान अधिक विश्वास के साथ खेती कर सकेंगे।

Next Story