जम्मू और कश्मीर

Kathua: जीएमसी विवाद पर उपमुख्यमंत्री ने दोनों पक्षों को ठहराया जिम्मेदार

Admindelhi1
1 Aug 2026 9:40 AM IST
Kathua: जीएमसी विवाद पर उपमुख्यमंत्री ने दोनों पक्षों को ठहराया जिम्मेदार
x
जीएमसी विवाद पर बोले उपमुख्यमंत्री- दोनों पक्षों की गलती

कठुआ: जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चैधरी ने कठुआ दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में धारा 370 निरस्तीकरण की बरसी और जम्मू के जीएमसी में हाल ही में हुए विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उपमुख्यमंत्री ने राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को दोहराते हुए कहा कि यह उनकी प्रमुख मांग है और इसके लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों की यह व्यापक भावना है और राज्य का दर्जा बहाल किया जाना जरूरी है। जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में राजपूत सभा के युवाओं और सीएमओ के बीच हुए विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों का व्यवहार उचित नहीं था। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार की घटनाएं हमारी संस्कृति के अनुरूप नहीं हैं और भविष्य में ऐसी स्थितियों से बचना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री ने शांति और आपसी समझ बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी पक्षों को जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना चाहिए ताकि ऐसे विवाद दोबारा उत्पन्न न हों।

Next Story