जम्मू और कश्मीर

kathua: डीसी ने अधिकारियों से कहा- गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे करें कार्य

Admindelhi1
7 Aug 2026 9:57 AM IST
kathua: डीसी ने अधिकारियों से कहा- गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे करें कार्य
x
पीडब्ल्यूडी विभाग को समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कठुआ:डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे पीडब्ल्यूडी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में आईएएस प्रोबेशनर निधि, एसई पीडब्ल्यूडी अरित गुप्ता, मुख्य योजना अधिकारी रणजीत ठाकुर, सीएमओ डॉ. विजय रैना, सीईओ केवल कृष्ण सहित विभिन्न डिवीजनों के कार्यकारी अभियंता मौजूद रहे। डीसी ने वर्ष 2025-26 व 2026-27 के कार्यों के साथ जिला कैपेक्स, नाबार्ड, यूटी कैपेक्स, पीडीएनए, सिटी एंड टाउन, हेल्थ व एजुकेशन योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाधाओं को दूर कर गुणवत्ता बनाए रखते हुए सभी कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

Next Story