जम्मू और कश्मीर

Kathua: गोवंश तस्करी की कोशिश नाकाम, चार गोवंश बचाए

Admindelhi1
21 Sept 2026 1:55 PM IST
Kathua: गोवंश तस्करी की कोशिश नाकाम, चार गोवंश बचाए
x
गोवंश तस्करी मामले में चार गोवंश मुक्त करवाए

कठुआ: कठुआ पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगरी के पंडोरी पुल क्षेत्र में चार गोवंश को मुक्त करवाया और तस्करी में इस्तेमाल महिंद्रा लोड कैरियर वाहन जब्त किया। कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी नगरी की टीम ने पंडोरी पुल पर नाके के दौरान बमियाल की ओर से कोरेपुन्नू की तरफ जा रहे संदिग्ध महिंद्रा लोड कैरियर (जेके21जी-5447) को जांच के लिए रोका।

तलाशी के दौरान वाहन में चार गोवंश लदे मिले जिन्हें मुक्त करवाया गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 470/2026 के तहत बीएनएस की धारा 223 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Next Story