जम्मू और कश्मीर

Kathua: काउंटर इंटेलिजेंस ने कठुआ जेल में की गहन तलाशी

Admindelhi1
13 Nov 2025 11:35 AM IST
Kathua: काउंटर इंटेलिजेंस ने कठुआ जेल में की गहन तलाशी
x

कठुआ: सीआईडी काउंटर इंटेलिजेंस कठुआ/सांबा द्वारा जिला जेल कठुआ में एक औचक छापेमारी एवं तलाशी अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना, राष्ट्र-विरोधी संचार को रोकना और प्रतिबंधित वस्तुओं की पहचान करना था।

इस अभियान में सीआईडी काउंटर इंटेलिजेंस और जिला पुलिस तथा एंटी-सबोटेज टीम (एएसटी) की पाँच संयुक्त टीमें शामिल थीं। यह तलाशी एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की उपस्थिति में दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे के बीच सभी 14 बैरकों (03 ब्लॉक), सामान्य क्षेत्रों (रसोई, स्नानघर) और स्टाफ जोन में की गई। इस अभियान में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। किसी भी क्षेत्र से कोई प्रतिबंधित वस्तु, मोबाइल संचार उपकरण, नशीले पदार्थ, चरमपंथी साहित्य या अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद नहीं हुए।

जबकि पहचानी गई सुरक्षा कमजोरियाँ में कई गंभीर सुरक्षा खामियाँ पाई गईं जिनमें मुख्य सड़क के पास चारदीवारी की कम ऊँचाई, आगंतुकों की तलाशी के ढीले नियम, कैदियों का अत्यधिक सामान और परिसर के कुछ क्षेत्रों में मोबाइल जैमर का आंशिक रूप से अप्रभावी होना शामिल है। यह देखा गया है कि कैदियों को साप्ताहिक रूप से भारी मात्रा में सिगरेट/बीड़ी/माचिस मिलती है। चूँकि माचिस ज्वलनशील पदार्थों से बनी होती है इसलिए किसी भी कैदी द्वारा शरारत करने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।

Next Story