जम्मू और कश्मीर

Kathua: सड़क सुरक्षा पर जागरूकता बढ़ाने का अभियान

Admindelhi1
18 Feb 2026 7:07 PM IST
Kathua: सड़क सुरक्षा पर जागरूकता बढ़ाने का अभियान
x

कठुआ: महिला डिग्री कॉलेज कठुआ में सड़क सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कठुआ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आरटीओ ने कॉलेज के छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की हिदायत दी।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता और जिम्मेदारी बेहद जरूरी है। यातायात नियमों का पालन कर न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जान भी सुरक्षित रखी जा सकती है। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन ने आरटीओ विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम छात्रों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करते हैं।

कार्यक्रम में एआरटीओ कठुआ सहित सबड़ी संख्या में छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

Next Story