- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Kathua: पांच दिन काम...
Kathua: पांच दिन काम की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर

कठुआ: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के साथ कठुआ समेत जम्मू-कश्मीर में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लिया। हड़ताल के चलते विभिन्न बैंकों की बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं।
कर्मचारियों और अधिकारियों ने बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने समेत लंबित पीएलआई मामलों का निपटारा व बकाया भुगतान, पेंशन संबंधी मुद्दों को लागू करने, एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने तथा सभी कर्मचारियों के लिए समान पीएलआई की मांग उठाई।
यूएफबीयू के बैनर तले कठुआ से कारगिल तक जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किए गए। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के पास सार्थक वार्ता के जरिए मांगों का समाधान करने का अवसर है। मांगें पूरी न होने पर 28 व 29 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल तथा 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।





