जम्मू और कश्मीर

Kathua: जीडीसी मढ़हीन में जागरूकता शिविर, नशा मुक्त समाज के लिए पहल

Admindelhi1
13 Feb 2026 9:15 PM IST
Kathua: जीडीसी मढ़हीन में जागरूकता शिविर, नशा मुक्त समाज के लिए पहल
x

कठुआ: जीडीसी मढ़हीन ने तहसील विधि सेवा समिति हीरानगर के सहयोग से नशा मुक्त भारत अभियान विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह अभियान भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य नशे की प्रवृत्ति को समाप्त कर नशा-मुक्त भारत का निर्माण करना है। कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुपमा गुप्ता के संरक्षण में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर लीगल सर्विसेज हीरानगर की पैरा लीगल वॉलंटियर सुरेना शर्मा ने विशेषज्ञ व्याख्यान देते हुए युवाओं पर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मादक पदार्थों की लत के लक्षण, कारण, जोखिम कारक और बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को स्वयं और दूसरों को नशे से दूर रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बलबिंदर सिंह (संयोजक, एनएमबीए) और डॉ. मुनीशा देवी ने किया। इस मौके पर डॉ. अरुण देव सिंह, डॉ. शालू रानी, डॉ. प्रीति खजूरिया, डॉ. रीमी वर्मा और प्रो. चरण सिंह सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Next Story