जम्मू और कश्मीर

Kathua: 17 मामलों के आरोपी तालिब हुसैन पर प्रशासन का एक्शन, PSA के तहत कार्रवाई

Admindelhi1
17 Aug 2026 9:48 AM IST
Kathua: 17 मामलों के आरोपी तालिब हुसैन पर प्रशासन का एक्शन, PSA के तहत कार्रवाई
x
गो तस्करी के आरोपी तालिब हुसैन पर कसा शिकंजा, PSA के तहत जेल भेजा

कठुआ: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गो तस्करी के मामलों में लगातार संलिप्त एक आदतन अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान तालिब हुसैन पुत्र मीर हुसैन निवासी माही चक तहसील व जिला कठुआ के रूप में हुई है।

एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। जिला मजिस्ट्रेट कठुआ द्वारा जारी वारंट के आधार पर थाना कठुआ की पुलिस टीम ने 16 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर पीएसए की धारा 8(1)(ए) के तहत वारंट निष्पादित किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गो तस्करी सहित विभिन्न मामलों में कुल 17 एफआईआर दर्ज हैं। ये मामले कठुआ, राजबाग, हीरानगर, घगवाल और लखनपुर थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण सामान्य कानूनों का आरोपी पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पाया, जिसके चलते पीएसए के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Next Story