- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Kathua: लखनपुर में 19...
Kathua: लखनपुर में 19 आईआरपी बटालियन का दौरा, एडीजीपी आनंद जैन ने लिया जायजा

कठुआ: केंद्रीय शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मुख्य प्रवेशद्वार लखनपुर में एडीजीपी (आर्म्ड) आनंद जैन ने आईआरपी बटालियन के नए दफ्तर का दौरा किया। यह दौरा मुख्य रूप से सुरक्षा दृष्टिकोण से किया गया था।
एडीजीपी आनंद जैन ने बटालियन की तैनाती, व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने जवानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं तथा आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। दौरे के दौरान डीआईजी आर्म्ड विनोद कुमार, कमांडेंट एसएसपी अतुल शर्मा, एसएसपी पीसीआर राजिंदर सिंह, डिप्टी कमांडेंट एसएसपी के.वी. सिंह तथा डीएसपी संजीव शर्मा, लखनपुर थाना इंस्पेक्टर तारिक अहमद सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। दौरे का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना और जवानों की समस्याओं को समझना था।
एडीजीपी आनंद जैन ने जवानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।





