जम्मू और कश्मीर

Kathua: कीढ़ियां गंडियाल में शराब तस्करी पर कार्रवाई

Admindelhi1
19 Sept 2026 10:14 AM IST
Kathua: कीढ़ियां गंडियाल में शराब तस्करी पर कार्रवाई
x
कीढ़ियां गंडियाल में पुलिस की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

कठुआ: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कीढ़ियां गंडियाल क्षेत्र में 18 बोतल व्हिस्की बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देशन में थाना लखनपुर पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान की।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे श्याम सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी चक देसा तहसील जिला कठुआ की तलाशी ली। उसके कब्जे से 18 बोतल व्हिस्की बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना लखनपुर में एफआईआर नंबर 127/2026, धारा 48(ए) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी कठुआ ने अवैध शराब के कारोबार और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Next Story