- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Kathua: नशा तस्करी पर...
जम्मू और कश्मीर
Kathua: नशा तस्करी पर कार्रवाई, चिट्टे सहित आरोपी गिरफ्तार
Admindelhi1
15 Jun 2026 10:30 AM IST

x
कठुआ: नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पड़यारी एक्सप्रेसवे क्षेत्र से लगभग 4 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। मौके से एक मोटरसाइकिल, 15,000 नकद और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नगरी परोल पुलिस पोस्ट की टीम ने विशेष नाका लगाकर संदिग्ध व्यक्ति पंकज सिंह निवासी राख लछीपुर को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर संख्या 290/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Tagsकठुआनशा तस्करीकार्रवाईचिट्टेआरोपीगिरफ्तारKathuadrug traffickingactiondrugsaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





