- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Kathua: पडयारी में नशे...
जम्मू और कश्मीर
Kathua: पडयारी में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 9 ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर दबोचा
Admindelhi1
3 Sept 2026 10:25 AM IST

x
चिट्टा लेकर घूम रहा था तस्कर, पडयारी में पुलिस ने किया गिरफ्तार
कठुआ: नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पडयारी क्षेत्र में करीब 9 ग्राम चिट्टे जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की।
जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस पोस्ट नगरी परोल की टीम ने पडयारी में नाका लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में मोटरसाइकिल सवार संजय दत्त निवासी तहसील मढ़हीन को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 431/2026, धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस की देखरेख में की गई।
Tagsकठुआपडयारीनशेखिलाफकार्रवाई9 ग्राम चिट्टेतस्करदबोचाKathuaPadyariaction against drugs9 grams of drugssmuggler arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





