जम्मू और कश्मीर

Kathua: कठुआ में ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
7 March 2026 4:38 PM IST
Kathua: कठुआ में ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार
x

कठुआ: कठुआ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सक्कताचक/घाट्टी रोड पर 4.85 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसी नशीली पदार्थ बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आउटपोस्ट घाट्टी की टीम ने विशेष नाका लगाकर एक बुलेट मोटरसाइकिल जेके08एल-0755 को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान चालक पंकज शर्मा पुत्र काला राम निवासी पल्ली तहसील व जिला कठुआ के कब्जे से 4.85 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसी नशीली वस्तु बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 115/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Next Story