जम्मू और कश्मीर

Kathua: दिल दहला देने वाली घटना में किशोर की जान गई

Admindelhi1
7 May 2026 10:45 AM IST
Kathua: दिल दहला देने वाली घटना में किशोर की जान गई
x
"गंभीर वारदात में एक घायल, एक की मौत"

कठुआ: कठुआ शहर के बार्ड नंबर 10 पारलीबंड क्षेत्र के पास स्थित नई बस्ती में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है जहां दो सगे भाइयों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस हमले में 18 वर्षीय नकुल की मौत हो गई जबकि उसका छोटा भाई 16 वर्षीय निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका इलाज जीएमसी कठुआ में जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों की मां जो पीएचई विभाग में कार्यरत हैं जब अपने घर पहुंचीं तो उन्होंने अपने दोनों बेटों को खून से लथपथ हालत में देखा। यह दृश्य देखकर उन्होंने शोर मचाया जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कठुआ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत ळडब् अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने नकुल को मृत घोषित कर दिया जबकि निखिल का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

फिलहाल इस हमले के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया लेकिन पुलिस ने एक युवक को पुछताछ के लिए पकड़ा भी है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों में भी डर और आक्रोश देखा जा रहा है।

Next Story