जम्मू और कश्मीर

Kathua: कठुआ में पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित

Admindelhi1
20 May 2026 12:38 PM IST
Kathua: कठुआ में पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित
x
डीसी कठुआ ने ऊर्जा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

कठुआ: डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और स्मार्ट मीटरिंग कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 3228 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 1915 घरों में सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं और 1828 को चालू किया जा चुका है।

डीसी ने अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत और गांव स्तर पर कैंप आयोजित कर योजना के लाभ और प्रक्रिया की जानकारी देने पर जोर दिया। स्मार्ट मीटरिंग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कवरेज बढ़ाने और पारदर्शिता व ऊर्जा दक्षता सुधारने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे।

Next Story