- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Kathua: 13 मार्च को...
Kathua: 13 मार्च को कठुआ में आयोजित जॉब फेयर, युवाओं से पंजीकरण कराने की अपील

कठुआ: उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने जिले के बेरोजगार और कुशल युवाओं से 13 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले जॉब फेयर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। यह जॉब फेयर स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि जॉब फेयर में भाग लेने के इच्छुक युवा पहले से ही ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में इस अवसर का लाभ उठाएं और रोजगार प्राप्त करने के लिए आगे आएं। डीसी ने जानकारी दी कि इस जॉब फेयर में कई प्रतिष्ठित उद्योग और कंपनियां हिस्सा लेंगी, जो विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी। यह रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर होगा। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि जॉब फेयर में आते समय अपना रिज्यूमे, पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) और शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। प्रशासन ने सभी पात्र युवाओं को समय से पंजीकरण कर इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।





