जम्मू और कश्मीर

कठुआ: 40 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू

Admin Delhi 1
25 March 2022 9:24 PM IST
कठुआ: 40 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
x

सिटी न्यूज़: जिला कठुआ की पहाड़ी तहसील बनी में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार जिला कठुआ की तहसील बनी की पंचायत चांडाल के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने घर के सामने लगे एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राशिद टीटू पुत्र स्वर्गीय शुखेर दीन उम्र 40 वर्ष निवासी पंचायत चांडाल तहसील बनी जिला कठुआ के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही बनी पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को पेड़ से उतारा, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी बनी ले जाया गया। फिलहाल आत्महत्या या हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। वहीं बनी पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Next Story