जम्मू और कश्मीर

कश्मीर: लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से फैली सनसनी

Deepa Sahu
11 Jan 2022 3:37 PM IST
कश्मीर: लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से फैली सनसनी
x
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में खानबल के गुरदगुंड सीपिन इलाके में लापता एक युवक सोमवार को पेड़ से लटका मिला।

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में खानबल के गुरदगुंड सीपिन इलाके में लापता एक युवक सोमवार को पेड़ से लटका मिला। मिलीं जानकारी के अनुसार मीरगुंड खानबल के फैयाज अहमद डार का बेटा सजाद अहमद डार कल शाम को घर से निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। जिसके बाद कल दोपहर स्थानीय लोगों ने गुरदगुंड सीपिन इलाके में उसका शव एक पेड़ से लटका पाया।

बाद में, पुलिस द्वारा शव को चिकित्सीय और कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल के जाया गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या है या हत्या, मामले की जाँच की जाएगी।
Next Story