जम्मू और कश्मीर

'हिंदुओं के बिना अधूरा कश्मीर ': क्षीर भवानी मेले में पहुंचीं Mehbooba , की वापसी की अपील

Ashish verma
3 Jun 2025 11:56 PM IST
हिंदुओं के बिना अधूरा कश्मीर : क्षीर भवानी मेले में पहुंचीं Mehbooba , की वापसी की अपील
x
'हिंदुओं के बिना अधूरा कश्मीर

Srinagar.श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी मंगलवार को मेला क्षीर भवानी में शामिल हुईं। उन्होंने मेला क्षीर भवानी के अवसर पर कश्मीरी हिंदुओं और देश-विदेश से आए अन्य श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि कश्मीरी हिंदुओं के बिना कश्मीर अधूरा है।कश्मीरी हिंदुओं को अपने पूर्वजों की धरती पर लौटना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत पर जोर दिया और कहा कि बंदूक या युद्ध किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं हो सकता।

मंदिर परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मैं आज यहां तुलमुला में मां क्षीर भवानी के मंदिर में श्रद्धालुओं का स्वागत करने आई हूं। हमारे कई कश्मीरी हिंदू भाई-बहन जो कठिन परिस्थितियों के कारण यहां से चले गए थे, जिन्हें पलायन करना पड़ा था, वे आज यहां आए हैं। यह मेला हमारी मिली-जुली संस्कृति का प्रतीक है, यह हमारी परंपरा का हिस्सा है।


Next Story